बीजापुर - बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा हमला करते हुए सुरक्षा बलों के वाहन को विस्फोट से निशाना बनाया। इस हमले में 8 जवानों के शहीद होने की सूचना है। घटना में कई जवानों के घायल होने की खबर भी आ रही है। बस्तर रेंज के आईजी ने इस घटना की पुष्टि की है।

सोमवार को कुटरू क्षेत्र में एक बख्तरबंद वाहन धमाके की चपेट में आ गया, जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले, शनिवार देर रात अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक DRG जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम, शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली सहित चार माओवादियों को मार गिराया था।