रायगढ़ /अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ में जहाँ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा और कांग्रेस का प्रचार अभियान अपने चरम पर है वहीं दोनों पार्टी के नेताओं का आरोप - प्रत्यारोप का दौर भी कम नहीं है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में एक बयान जारी करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए गौमांस के निर्यातकों से बीजेपी पार्टी पर 250 करोड़ रु चंदा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गौ मांस वाली कंपनियों से चंदा लेकर रायगढ़ में बीजेपी के पोस्टर बैनर मोदी और विष्णुदेव साय के फोटो भी इन्ही पैसे से लगवाए है। भाजपा सरकार के राज्य में जो गौ मांस का धंधा चल रहा है वह कंपनीयाँ गौ मांस को प्लास्टिक के डब्बे में पैक कर विदेश में सप्लाई करती है।

भूपेश बघेल के इस गंभीर आरोप के बाद राजनैतिक गलियारों में भूचाल आने के कयास लगाए जा रहें है वहीं कांग्रेस पहले भी इलेक्टोरल बॉन्ड यानी चुनावी चंदे के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास करती रही है।