अम्बिकापुर - ऑन लाईन ठगी मामले में सरगुजा पुलिस ने झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 41 हजार रूपये नगद व 07 नग मोबाईल भी  बरामद किए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर पुलिस ने ऑन लाईन ठगी की शिकायत पर अलग-अलग टीम बना कर लगातार पतासाजी कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस की एक टीम ने साईबर ठगी के मामले में 04 आरोपियों को देवघर झारखंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल सिंह, पिता मनीजर सिंह उम्र 27 वर्ष पता ग्राम डुमरकुंडी पोस्ट बागमारी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड,  विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल 21 वर्ष साकिन मिसरना पोस्ट साप्तर थाना मधोपुर जिला- देवघर, झारखंड, नितेय दास पिता शिवलाल दास 19 वर्ष पता ढकढका पोस्ट कसाटी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड एवं  मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास 19 वर्ष निवासी  कांशीडीह पोस्ट चांडी थाना कुण्डा जिला देवघर झारखंड  के रूप में हुई है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 41 हजार रूपये नगद व 07 नग मोबाईल बरामद किए है।  पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया।