अंबिकापुर - कार्यक्रम मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर एवं नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के छात्र छात्राएं शामिळ हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छात्र छात्राओं को police key word के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।
छात्र छात्राओं से बात कर साइबर घटनाओ पर डाला प्रकाश गया और साइबर सम्बन्धी घटनाओ की सूचना 1930 पर देने जानकारी दी गई। साइबर सम्बन्धी मामलो मे *"रुके सोचे और कार्यवाही करें"* का स्लोगन एवं मुल मन्त्र बताकर ठहर कर ऑनलाइन वित्तीय लेंन देन करने दी गई जानकारी। इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम से लगभग 900 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
साईबर अपराध के स्वरूप में निरंतर परिवर्तन होने एवं घटनाओं के रोकथाम हेतु माह अक्टूबर 2025 को "राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह" के रूप में मनाते हुए राष्ट्रव्यापी साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, इसी कड़ी मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के गरिमामयी उपस्थिति मे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के साइबर ठगी एवं उनके रोकथाम पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया।
